{"_id":"597b753d4f1c1ba1438b4619","slug":"101501263165-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक कर अभियानों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक कर अभियानों की समीक्षा की
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के भीमपुरा मंडल कार्य समिति की बैठक स्थानीय कुबेर महाविद्यालय में शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने पं दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
कार्य समिति को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की मंशा के अनुरूप कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा हर हाल में की जाएगी। उन्होंने मंडल में चल रहे वृक्षारोपण अभियान, रक्त परीक्षण आदि अभियानों की समीक्षा भी की और पूरे मनयोग से इन अभियानों में लगने के लिए कहा। इस अवसर पर उन्होंने कुबेर महाविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया। तत्पश्चात उन्होंने एक बूथ समिति की बैठक भी की। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री जय प्रकाश साहू, मंडल प्रभारी श्री कैलाश बिहारी सिंह, सुनील सिंह, संतोष मिश्रा, हेमंत सिंह, अशोक मौर्य, छट्ठू चौहान, शिवनाथ गुप्ता, शारदा देवी, गोरख सिंह, महा प्रताप, पप्पू सिंह, रवीन्द्र खरवार, मनोज सिंह, अमित सिंह, लाल बाबू कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने किया।