फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बारह वर्षों से खस्ताहाल सड़क का नहीं बदला हाल

बारह वर्षों से खस्ताहाल सड़क का नहीं बदला हाल

Fri, 16 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बारह वर्षों से खस्ताहाल सड़क का नहीं बदला हाल
सुखपुरा(बलिया)। रतसर नहर मार्ग से जनऊपुर नूरपुर जोड़ने वाला संपर्क मार्ग करीब बारह वर्ष पहले बना था, कुछ साल बीतने के बाद गड्ढो में तब्दील हो गया। इस रास्ते करीब दस हजार की आबादी प्रभावित होती है। जगह -जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। नूरपुर से तपनी जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जब से ये सड़क बनी है, आज तक ठेकेदार द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराया गया है हांलाकि इस मार्ग पर एक जू हाई स्कूल भी है, जिससे बच्चों को या अभिभावकों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीजेपी की सरकार बनने के तत्काल बाद ही योगी जी ने सारे खस्ताहाल सड़कों को पन्द्रह जून तक गढ्ढा मुक्त करने का फरमान जारी कर दिया, जिससे लोगों मे आस जग गई, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं होने से लोगों में आशा कि किरण धुमिल पड़ती नजर आ रही है। हालांकि समय सीमा तीस जून तक बढाए जाने से लोग आशा भरी नजरों से टकटकी लगाए बैठे हैं कि शायद सरकार की नजर इन खस्ताहाल सड़को पर पड़ जाए और इनकी भी सूरत बदल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed