फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 nominated from Bansdih including Ramgovind, Phephna Sangram and Sikanderpur Sanjay

बलिया: सपा नेता रामगोविंद चौधरी समेत 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, प्रशासन ने इस वजह से दो उम्मीदवारों को वापस किया

Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने नामांकन के बाद कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। सपा मर्यादा व संयम  में विश्वास करती है।

विज्ञापन
10 nominated from Bansdih including Ramgovind, Phephna Sangram and Sikanderpur Sanjay
बांसडीह से सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी ने नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सोमवार को सपा नेता व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी समेत 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सपा से फेफना विधानसभा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव, बांसडीह से सपा नेता व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी तथा सिकंदरपुर से बीजेपी प्रत्याशी संजय यादव एवं रसड़ा से बीजेपी प्रत्याशी बब्बन राजभर ने  नामांकन किया।
विज्ञापन


बांसडीह से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक, सिकंदरपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेश सिंह गाट, बेल्थरारोड विस से कांग्रेस की प्रत्याशी गीता गोयल, बैरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सोनम बिंदु ने भी परचा भरा। सिकंदरपुर विस से सीपीआईएमएल से श्रीराम चौधरी तथा फेफना विस से किसान फ्रंट से जनार्दन सिंह ने नामांकन किया। बांसडीह से निर्दल प्रत्याशी प्रमोद पासवान तथा विनोद वर्मा को प्रशासन ने विलंब से आने का हवाला देकर लौटा दिया।  
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री कर रहे अमर्यादित भाषा का प्रयोग : रामगोविंद


बलिया में बांसडीह विधानसभा से सपा के प्रत्याशी एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने नामांकन करने के बाद मीडिया से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। सपा मर्यादा व संयम  में विश्वास करती है।  कहा कि जनता ने सपा के 2012 से 2017 तक तथा भाजपा के 2017 से 2022 के शासन को देख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। जनता ने प्रदेश से भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। कहा कि बांसडीह विस में उन्होंने जनता से जो वादा किया  था, उसे पूरा किया।  
 

तेजी से हुआ है विकास, बीजेपी को मिलेगा लाभ : संजय

10 nominated from Bansdih including Ramgovind, Phephna Sangram and Sikanderpur Sanjay
रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरपुर से भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक संजय यादव जिलाधिकारी कार्यालय नामांकन करने पहुंचे। नामांकन के बाद कहा कि उप्र में 2017 के बाद प्रदेश में जिस प्रकार से कानून की व्यवस्था में बदलाव हुुआ है। प्रदेश में बहुत तेजी विकास हुआ है। कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के आवश्यकताओं को पूरा करने का काम सरकार ने किया है।

इसका लाभ विस चुनाव में निश्चित रूप से मिलेगा। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं का निर्णय लिया है। वह जिस कार्यकर्ता को भेजेगी उसे हम समर्थन करेंगे। सुरेंद्र सिंह पार्टी व आरएसएस के सबसे अच्छे व पुराने कार्यकर्ता है। उनसे शीर्ष नेता बात कर रहा है।

कितना विकास किया है आप स्वयं जांच लें: पुनीत पाठक

बलिया में सोमवार को बांसडीह विधानसभा से कांग्रेस से प्रत्याशी व पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के प्रपौत्र पुनीत पाठक ने नामांकन करने के बाद पत्रकारों से कहा कि सबसे बड़ी समस्या क्षेत्र में बाढ़ की है। इसके अलावा आग तथा बदहाल सड़कों की समस्या है। सड़क पर गड्ढा नहीं है गड्ढे में सड़क है। अस्पतालों में डाक्टर व सुई-दवा नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष कह रहे कि क्षेत्र में विकास हुआ है। आप स्वयं जाकर देख सकते है कि कितना विकास हुुआ है। कहा कि लोग कांग्रेस को कमजोर समझ रहे है, लेकिन 10 मार्च को रिजल्ट आ जाएगा, उसमें सबको पता चल जाएगा कि कौन कितना विकास किया है। उप्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed