{"_id":"6176e3fa6fa0347b787b4232","slug":"10-additional-buses-will-be-operated-employees-leave-canceled-ballia-news-vns619237113","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दीपावली पर दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर के लिए बलिया डिपो की ओर से 10 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। त्योहार को देखते हुए वर्कशाप कर्मचारियों के साथ चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
रोजीरोटी के सिलसिले से मुंबई, दिल्ली, गुजरात और सूरत के साथ पंजाब गए लोगों को दीपावली के त्योहार पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। महानगरों से आने वाली सभी ट्रेनों में नोरूम है। ऐसे में लोग परेशान हैं। परदेसियों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज विभाग ने दिल्ली के लिए तीन, लखनऊ के लिए दो, कानपुर के लिए दो और प्रयागराज-सुल्तानपुर के लिए तीन दीवाली स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके साथ चालकों परिचालकों और वर्कशॉप के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दीपावली के साथ छठ पर्व पर रोडवेज विभाग की ओर से जिन स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा, उनमें महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। परिचालकों को महिलाओं को विशेष सुविधाएं देने के लिए कहा गया है।
दीपावली और छठ को देखते हुए रोडवेज द्वारा डिपो से दस अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा ताकि त्योहारों में घर आने वाले परदेशी लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सके। - महेश पांडेय, अकाउंटेंट, बलिया डिपो