फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ?????????? ?? ????? ????? ????

Student vocal against corruption

Sun, 20 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 20 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
?????????? ?? ????? ????? ????
भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर पिछले तीन दिनों से अनशनरत कुंवर सिंह डिग्री कालेज के छात्रोें ने रविवार को प्राचार्य की शवयात्रा निकाल विरोध प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


 इस दौरान छात्रों ने शव यात्रा निकाल नगर का भ्रमण करते हुए कुंवर सिंह चौराहे पर शव का पुतला दहन किया और जमकर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


 साथ ही समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की। अनशनरत छात्र नेताओं से सदर एसडीएम रामानुज सिंह, कोतवाल संदीप कुमार सिंह और प्राचार्य प्रतिनिधि डा. विश्व प्रकाश मिश्रा, डा. अशोक सिंह, राणा प्रताप ने वार्ता की। वार्ता के दौरान प्राचार्य प्रतिनिधि ने 21 सितंबर को लिखित आश्वासन देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने कहा कि अगर कालेज प्रशासन द्वारा लिखित रूप से मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र रूप ले लेगा। जिसके लिए कालेज प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

इसी क्रम में पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि जब भी कालेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न किया जाएगा। छात्र एकजुट होकर छात्र हित में लड़ाई लड़ने का     काम करेंगे।


उधर, अनशनरत आशुतोष ओझा व अखिलेश यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मौके पर अरविंद पांडेय, ओमप्रकाश यादव, रोहित चौबे, राजेंद्र यादव, रिपुंजय पाठक, विकास कुमार, लक्ष्मी पंडित, परशुराम यादव, रामबहादुर यादव, अमन तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष कुंवर प्रशांत सिंह एवं संचालन पूर्व अध्यक्ष सुशील सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed