{"_id":"5e31c99d8ebc3e4b23733974","slug":"zarine-gathered-at-ghazi-s-shrine-bahraich-news-lko5055917184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी की दरगाह पर उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी की दरगाह पर उमड़े जायरीन
विज्ञापन
बहराइच में सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर बुधवार को वसंत मेले के अवसर पर मजार पर फल, फूल व सब्जी क
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत के लिए जायरीन की भीड़ उमड़ी। मसूद गाजी की दरगाह बुधवार को या दुहाई गाजी सरकार से गूंज उठी। अवसर था वसंत मेले का। मेले में पहुंचे सैकड़ों जायरीन ने परंपरा के मुताबिक जियारत कर सुख समृद्धि और अमन-चैन की कामना की। वहीं, दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और खादिमों ने परंपरा के मुताबिक फल फूल व सब्जियों की डालियां पेश कीं और समाज, देश और प्रदेश में शांति कायम रहने व खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद दरगाह परिसर में गरीबों व निराश्रितों को खिचड़ी का वितरण किया गया।
सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर इस समय तीन दिवसीय वसंत मेला चल रहा है। बुधवार को मुख्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में शामिल होने के लिए सैकड़ों जायरीन गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए पहुंचे। गाजी की इबादत का सिलसिला भोर में शुरू होकर देर रात तक चला। परंपरा के मुताबिक दोपहर में दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद, अब्दुल रहमान उर्फ बच्चे भारती, दिलशाद अहमद, अजमत उल्लाह, मकसूद अहमद रायनी, वसीम मेकरानी, सैयद अली व दरगाह के खादिमों ने फल फूल और सब्जियों की डालियां गाजी की मजार पर पेश-ए-खिदमत किया। इस दौरान आने वाले जायरीन की समस्याओं को सुलझाने के साथ ही देश में अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई।
इबादत का सिलसिला समाप्त होने के बाद प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने नाल दरवाजा, प्रशासनिक भवन के बरामदे, सालारबाग, पलरी बाग आदि स्थानों पर ठहरे जायरीन को परंपरा के तहत खिचड़ी का वितरण किया। गाजी की मजार पर गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, बढ़नी, बाराबंकी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, नेपाल से भी सैकड़ों जायरीन ने पहुंचकर हाजिरी लगाई। पूरे दिन चित्तौरा झील के तट से दरगाह जाने जायरीन जत्थों में पहुंचे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि वसंत मेले का मुख्य दिन होने के चलते करीब एक लाख जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बार 14 मई से शुरू होगा जेठ मेला
दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि दरगाह शरीफ में जेठ में आयोजित होने वाले मेले की तिथि परंपरा के तहत घोषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 14 मई से जेठ मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। जबकि मुख्य जेठ मेला 17 मई को होगा। इसी दिन गाजी की बारात आएगी। यह मेला एक माह तक चलेगा।
चिकित्सा शिविर में हुआ इलाज
वसंत मेले के अवसर पर दरगाह में आने वाले जायरीन के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. मकबूल हैदर जाफरी, फार्मासिस्ट संतोष श्रीवास्तव, अतीक बेग व उमेश चंद्र ने जांच के बाद मौसम बदलने के कारण होने वाली बीमारियों की दवाइयों का वितरण किया। करीब 300 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं।