फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth suicide

युवक ने फंदे से झूल की आत्महत्या

Sat, 12 Dec 2015 10:37 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली नानपारा के मटिहा बोटनिहा गांव निवासी एक ग्रामीण का शव शनिवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। पुलिस बीमारी से तंग होने के कारण आत्महत्या की बात कह रही है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गरीबी से तंग आकर ग्रामीण ने जीवनलीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटिहा बोटनिहा निवासी जगसेन (40) पुत्र कुंजी का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से झूल रहा था। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसका शव लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना कोतवाली नानपारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरके शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में उपनिरीक्षक का कहना है कि ग्रामीण काफी समय से बीमार चल रहा था। शायद यही कारण रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली है जबकि गांव के लोगों का कहना है कि युवक काफी गरीब था। गरीबी के कारण उसके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं बचे थे। जिसके चलते तंग आकर उसने जीवनलीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed