{"_id":"65ea14a956ed5fe54a06a030","slug":"youth-standing-on-roadside-dies-due-to-vehicle-collision-bahraich-news-c-104-1-slko1050-103904-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाहन की टक्कर से मार्ग किनारे खड़े युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाहन की टक्कर से मार्ग किनारे खड़े युवक की मौत
Fri, 08 Mar 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बशीरगंज निवासी एक व्यक्ति बुधवार रात सोनवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित बभनपुरवा मोड़ के पास खड़ा था। जिसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।
बहराइच जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बशीरगंज निवासी अजीम (32) पुत्र सलीम बुधवार को सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर आया था। वापस घर जाने के लिए वह फोरलेन स्थित बभनपुरवा मोड़ के वापस मार्ग किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। जहां उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे अजीम मार्ग किनारे दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। जिसका बाद में पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित फरार हो गया। (संवाद)