फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth murdered with sharp weapon, body found in verandah

Bahraich News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, बरामदे में मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 26 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered with sharp weapon, body found in verandah
खैरीघाट के अलीनगर में युवक की हत्या के बाद जमा भीड़ व मौजूद पुलिस। -संवाद
शिवपुर/खैरीघाट। शुक्रवार देर रात अलीनगर गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव बरामदे में पड़ा मिला। परिजनों ने मृतक के चाचा को नामजद करते हुए जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी चाचा व एक अन्य युवक को हिरासत में जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम संबंध के नजरिये से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन




ग्राम अलीनगर निवासी जाकिर अली (35) पुत्र साकिर अली का अपने चाचा आसिफ से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों ने इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनके मुताबिक जाकिर रोजाना की तरह रात करीब 9 बजे घर से थोड़ी दूर टहलने के लिए निकला था। वह घर से बाहर जाते समय दरवाजा बाहर से बंद कर देता था और लौटकर खुद खोलता था।
विज्ञापन



खैरीघाट थाना प्रभारी राशिद अली खान के मुताबिक परिजनों को आशंका है कि इसी दिनचर्या की जानकारी के चलते आरोपियों ने रास्ते में घात लगाकर उसे रोक लिया। पहले उसके सिर पर जोरदार वार किया गया, इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि हत्या के बाद शव को घसीटकर बरामदे में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात करीब 11 बजे तक जब जाकिर घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी हसीना को चिंता हुई। दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वह घर से बाहर नहीं निकल सकी। उसने परिचितों को फोन कर पति के विषय में जानकारी ली, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने पड़ोसी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। पड़ोसी पहुंचा तो दरवाजा खोलते समय बरामदे में जाकिर का शव देख सहम गया। हसीना बाहर निकली तो वह भी बिलख उठी। गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


खैरीघाट थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपी चाचा आसिफ को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।





जमीन हड़पना चाहता था चाचा

जाकिर की पत्नी हसीना ने पुलिस को बताया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था। चाचा आसिफ जमीन हड़पना चाहता था। जाकिर इसका लगातार विरोध कर रहा था। वह अपने हिस्से की जमीन से समझौता करने के लिए तैयार नहीं था। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। जाकिर खेती-बाड़ी और मजदूरी करता था। उसके चार बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed