{"_id":"6ad26a1ff648d5cd29099834","slug":"youth-killed-two-injured-in-collision-between-two-bikes-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158716-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
रोहित।
हुजूरपुर। बौंवा गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी चिरैयाटांड़ पहुंचाया, जहां गोंडा निवासी रोहित (25) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शैलेंद्र सिंह (30) और सुशील सिंह (40) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गोंडा जिले के कटरा बाजार निवासी रोहित बाइक से हुजूरपुर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे बौंवा गांव के पास उनकी बाइक की नगर मुख्यालय की ओर से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर बल्दीपुरवा निवासी शैलेंद्र सिंह और सुशील सिंह सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि रोहित के परिजनों को सूचना दे दी गई है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।