फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth fought with leopard for five minutes

युवक ने तेंदुए से पांच मिनट तक किया संघर्ष

Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth fought with leopard for five minutes
मुर्तिहा रेंज के सलारपुर में तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
मूर्तिहा (बहराइच)। सलारपुर गांव में नित्य क्रिया के लिए गए युवक पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए युवक तेंदुए से भिड़ गया। पांच मिनट के संघर्ष में युवक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन पंजे लगने के कारण वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। पीड़ित को वन विभाग की ओर से सहायता राशि सौंपी गई है।
विज्ञापन

मूर्तिहा रेंज का सलारपुर गांव भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। सलारपुर गांव निवासी हरिराम (45) पुत्र भीम शनिवार की देर रात घर से नित्य क्रिया के लिए निकले थे। रास्ते में जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि युवक अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। गांव के करीब होने के कारण ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

शोर सुनकर तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पांच मिनट के संघर्ष में तेंदुआ का पंजा लगने के कारण सिर व हाथ में चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। तेंदुए के हमले की सूचना पर रेंजर अशोक कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ा दिया गया है। पीड़ित को तत्काल पांच हजार की सहायता धनराशि सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed