फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies in road accident in Ambala

Bahraich News: अंबाला में सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 04 Oct 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident in Ambala
चरदा। ग्राम पंचायत कल्यानपुर गुलहरिया के मजरा रायपुर निवासी रूपचंद (37) की रविवार को अंबाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 22 दिन पहले गांव के कुछ युवकों के साथ मेहनत-मजदूरी करने अंबाला गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी, चार बच्चों समेत परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार रूपचंद अंबाला में रविवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर मौके पर उनकी मौत हो गई। उनके बड़े भाई भारत गौतम भी अंबाला में मजदूरी करते हैं। उनके फोन पर घटना की जानकारी दी गई। शव रविवार देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed