फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth came in grip of high tension line, died

Bahraich News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth came in grip of high tension line, died
रामगांव (बहराइच)। मवेशी के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना रामगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबिहा निवासी युवक इशहाक अली (27) पुत्र रमजान अली रविवार को मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था करने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इशहाक द्वारा पेड़ के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर पत्तियां तोड़ते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से पेड़ पर ही उसकी मौत हो गई। पेड़ के नीचे चारा इकट्ठा कर रहे लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पेड़ पर चढ़कर किसी प्रकार इशहाक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed