{"_id":"571678284f1c1bb73e8b46af","slug":"young-man-coming-up-with-sister-vehicle-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के साथ आ रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के साथ आ रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को ससुराल से विदा कराकर मायके ले जाते समय बाइक में पेट्रोल कम पड़ गया। इस पर भाई ने बहन को सड़क के इस पार उतार दिया और कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरने चला गया। जब वह तेल भराकर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी।
जीप बाइक सवार युवक को रौंदते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना अंतर्गत कटरा बहादुरगंज निवासी वकील उर्फ विजय मिश्रा (40) पुत्र माता प्रसाद की बहन पूनम का विवाह बौंडी थाना अंतर्गत भदवानी गांव में हुआ है। मंगलवार सुबह वकील बहन को ससुराल से विदा कराने के लिए भदवानी गांव गया था।
विज्ञापन
बहन को विदा कराकर वह बाइक से घर लेकर जा रहा था। फखरपुर पहुंचने पर बाइक में पेट्रोल कम देख वकील ने बहन को सड़क के इस पार उतार दिया और बहराइच-लखनऊ मार्ग पार कर वह कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने चला गया।
पेट्रोल भराकर जब वकील बहन को बाइक पर बिठाने के लिए लौट रहा था। तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी। जीप उसे रौंदती हुई कुछ दूरी पर जाकर रुकी। चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।