फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women's death during journey on roadways bus

रोडवेज बस में यात्रा के दौरान महिला की मौत

Thu, 08 Jun 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 08 Jun 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध महिला को लेकर गुरुवार को लखनऊ इलाज कराने के लिए ले जाते समय बस में यात्रा के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे परिवारीजन बिलख उठे। कंडक्टर ने जरवलरोड में बस रुकवाकर परिवारीजनों को शव के साथ उतार दिया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति रही। निजी वाहन का इंतजाम कर परिवार के लोग वापस घर को रवाना हुए। 
विज्ञापन


गोंडा जिले के कर्नलगंज के मोहल्ला बाबागंज निवासी प्रेम कुमार की 60 वर्षीय मां भलरा देवी पत्नी अंबिका प्रसाद की तबियत अरसे से खराब थी। गोंडा के डॉक्टरों ने लखनऊ में इलाज कराने की सलाह दी थी। उसी के तहत गुरुवार को सुबह परिवार के सदस्य बलरामपुर डिपो की बस से भलरा देवी को लेकर इलाज के लिए लखनऊ रवाना हुए। लेकिन बस जब जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवलरोड तिराहे के निकट पहुंची, तभी महिला की तबियत बिगड़ गई और उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


परिवार के लोग महिला को सीएचसी पहुंचाना चाह रहे थे। लेकिन बस के परिचालक ने उन सभी को जरवलरोड तिराहे पर उतार दिया। इस पर आनन-फानन में परिवारीजन निजी चिकित्सक को बुलाकर लाए तो उसने वृद्धा की मौत की पुष्टि की। इससे कोहराम मच गया। वाहन का इंतजाम कर परिवारीजन पुन: घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed