{"_id":"5e5947d28ebc3ef3ae7066e6","slug":"women-outraged-by-the-closure-of-trains-performed-bahraich-news-lko511129586","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें बंद होने से भड़कीं महिलाएं, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें बंद होने से भड़कीं महिलाएं, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मोतीपुर के बड़खड़िया में रेल संचालन बंद होने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर ठप ट्रेनों के संचालन के विरोध में महिलाएं उतर गई हैं। इसे लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि 12 दिन से ट्रेनों का संचालन ठप है। क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और रेलवे इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महिलाओं ने कहा कि गरीबों के लिए ट्रेन का संचालन हितकारी है। ट्रेनों का जल्द से जल्द संचालन किया जाए, नहीं तो वे सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगी।
नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन रेलवे ने हाईकोर्ट का हवाला देकर 16 फरवरी से ठप कर दिया है। इससे तराई क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछड़े क्षेत्र के लोगों के लिए प्राइवेट बस ही एकमात्र साधन है। जबकि कम खर्च में ट्रेन द्वारा सभी लोग मैलानी व गोंडा तक की यात्रा कर लेते हैं। ट्रेनों का संचालन बंद होने से अब महिलाएं भी मुखर होने लगी हैं।
मिहींपुरवा विकास खंड के बड़खड़िया सब्जी मंडी परिसर में अंबे गृहवाणी महिला विकास संस्थान के बैनर तले जुटी महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष सविता देवी ने कहा कि ट्रेनों का संचालन बंद करना गरीबों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
सचिव शिवकुमार मौर्या ने कहा कि बिछिया से लेकर नानपारा तक ट्रेन ही एकमात्र सुलभ साधन है। लेकिन रेलवे ने जिस तरह सेे ट्रेनों का संचालन बंद किया है, वह गरीब जनता के साथ धोखा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गरीबों के हित के लिए जनप्रतिनिधि भी प्रयास नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद लोगों ने रेल मंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की है। इस मौके पर अनीता, सुनीता, सुबरातन देवी, रीमा, पतीराम, रीना, ऊषा, राजकुमारी, अवधेश आदि मौजूद रहे।