फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   women hoop DM office

महिलाओं ने घेरा डीएम का दफ्तर, प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 06 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष शमशाद अहमद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर महिलाएं भड़क उठीं।
विज्ञापन


सभासद की अगुवाई में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद डीएम कार्यालय का घेराव कर ऊर्जा राज्यमंत्री व जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर पहुंचे सीआरओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ। डीएम से मिलने बाद ही लोग वापस लौटे।

दरगाह शरीफ कार्यालय के सामने 14 मार्च को महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। तब विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद महिलाओं ने दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष शमशाद अहमद, अरमान, वसीम मेकरानी, मकसूद रायनी, मास्टर मिज्जन आदि के खिलाफ छेड़छाड़ व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन मुकदमे में नामजद अभियुक्त अभी तक खुलेआम घूम रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने उनके घर वालों परिजनों को फंसाने के लिए फर्जी मुकदमे लगा दिए। इसी आक्रोश के कारण गुरुवार को सभासद चांद बाबू की  अगुवाई में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए सभी ने ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह व डीएम के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर सीआरओ यूएस उपाध्याय व एसडीएम सदर बच्चेलाल ने पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानीं।

डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी अभय से मुलाकात के बाद सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर सभी लौटीं। इस दौरान तमाम महिलाओं के साथ आफताब आलम, गुलाम मोहम्मद, नसीम, मुजीबउल्ला, बशीर अहमद, मकसूद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed