{"_id":"db3bd25086696cbfb5bfdf0f914406c7","slug":"women-beware-of-ur-rights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। गिरिजापुरी प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को विधिक साक्षरता व महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर युवतियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्हें विधिक जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष सरोज शर्मा ने कहा कि महिलाएं और युवतियां तभी सुरक्षित होंगी जब वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी।
वीमेन पावर लाइन का गठन इसीलिए किया गया है ताकि आधी आबादी हिम्मती बने। वह अपने प्रति हो रही हिंसा का विरोध करे ताकि लोग उत्पीड़न न कर सकें।
महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित करने के लिए ही स्कूलों में पावर एंजल का गठन किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने करीब दस युवतियों से विशेष महिला पुलिस बनने के लिए फॉर्म भरवाया।
साथ ही 1090 को लेकर पुलिस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पावर एंजल के रूप में चयनित छात्राएं सड़क, मोहल्लों और स्कूलों में होने वाली हिंसा के प्रति अपनी आवाज मुखर कर सकेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एसडीएम पेशकार परवेज अहमद, शारदा सहायक परियोजना इंटर कालेज के प्रिंसपल बैजनाथ श्रीवास्तव, संकुल प्रभारी कारीकोट श्रवण सिंह व प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने भी लोगों को आत्मरक्षा व विधिक जानकारी प्रदान की।
अध्यक्षता तहसीलदार नानपारा जमील अहमद सिद्दीकी ने की। इस कार्यक्रम में चहलवा, बड़खड़िया, कारीकोट के आसपास के ग्रामीणों व महिलाओं ने हिस्सा लिया।