{"_id":"1208cc05bda09fe35a240240ba20d54b","slug":"woman-raped-at-knife-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से चाकू के बल पर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से चाकू के बल पर दुष्कर्म
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से गांव के ही युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। रविवार रात ये वारदात तब हुई जब वह जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी। महिला ने घर वालों के साथ सोमवार को थाने में तहरीर दी लेकिन पूरे दिन थाने में बैठाए रखने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। पीडि़ता ने मंगलवार को एसपी को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।
एक गांव की 28 वर्षीय युवती जन्माष्टमी पर गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। वह रात 11:30 बजे के आसपास अकेले घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गांव निवासी राजितराम चाकू के बल पर महिला को काबू में कर पास के खेत में खींच ले गया।
युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चुगंल से छूटकर वह घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती बताई। सोमवार सुबह पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर राजितराम को नामजद करते हुए दुराचार की तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि सोमवार को थानाध्यक्ष पूरे दिन थाने पर बैठाए रहे।