फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman injured in wild pig attack

जंगली सूकर के हमले में महिला घायल

Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in wild pig attack
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के नौबना निवासी एक महिला पर सोमवार देर शाम जंगल से निकल कर आए सूकर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, सूकर के हमले में गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना रेंजर को देने के लिए फोन लगाया, लेकिन रेंजर ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में जंगली जीवों का हमला लगातार जारी है। वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत नौबना निवासी विमला (45) पत्नी दुखी सोमवार की शाम घर के सामने लकड़ी एकत्रित कर रही थी। इसी दौरान जंगल से निकल कर आए सूकर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके बाद जंगली सूकर ने एक गाय पर हमला कर दिया, जिससे जख्मी होकर गाय जमीन पर गिर गई और थोड़ी ही देर में गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पीपा पीटा। इस पर जंगली सूकर जंगल की ओर चला गया। गांव निवासी विजय यादव आदि ने बताया कि हमले की जानकारी रेंजर को देने के लिए उनके मोबाइल पर काल किया गया। लेकिन घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर ग्रामीणों ने वन रक्षक सुनील गुप्ता को मामले से अवगत कराया। वन रक्षक ने मौके पर पहुंचकर हमले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed