{"_id":"5e0e30668ebc3e87b57f4a01","slug":"woman-hanged-after-dispute-with-husband-bahraich-news-lko500954557","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद महिला ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद महिला ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के मझौवा भुलौरा गांव निवासी एक विवाहिता ने बीती रात पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, महिला के मायके के लोगों ने मुंबई से पुलिस को फोन कर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। मायके के लोगों का कहना है कि उनके गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मझौवा भुल्लौैरा गांव निवासी पूजा वर्मा (28) का बुधवार की शाम पारिवारिक मामलों को लेकर पति संजय कुमार से विवाद हो गया। इसके बाद पति संजय कुछ सामान लेने बाजार चला गया। पति के जाने के बाद विवाद से क्षुब्ध पत्नी पूजा ने रात करीब आठ बजे घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। बाजार से घर पहुंचे संजय कुमार वर्मा पुत्र बुद्धीलाल वर्मा को पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
इस पर उसने नानपारा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने हलका दरोगा शशि राणा की अगुवाई में पुलिस को गांव भेजा, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही पति संजय ने शव को नीचे उतार लिया। मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पूजा का विवाह सात साल पहले हुआ था। पूजा के मायके के लोग मुंबई में रहते हैं। ऐसे में उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया है। पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव में रखवा दिया गया है। मायके के लोगों के मुंबई से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।