फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman crushed to death after wall collapses due to rain

Bahraich News: बारिश से गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत

Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death after wall collapses due to rain
अर्चना देवी।
बहराइच/विशेश्वरगंज। जिले में मंगलवार देरशाम से बुधवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश के दौरान विशेश्वरगंज के उधरना सरहदी ग्राम पंचायत के मजरा शुकुलपुरवा में पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। रातभर हुई बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव हो गया। इस दौरान बिजली कटौती ने समस्या और बढ़ा दी।
विज्ञापन

गांव निवासी अर्चना देवी (50) मंगलवार देर शाम घर के बगल में बनी पक्की दीवार के पास खड़ी थीं। इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे के समय उनके पति विश्वनाथ बाहर गए थे। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर अर्चना देवी को बाहर निकाला और लहूलुहान हालत में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके पति विश्वनाथ को दी। वह देर रात घर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही इलाज के दौरान अर्चना देवी की मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, बारिश के कारण शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया। कई रास्तों पर कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित समय के अलावा भी कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बारिश के दौरान बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद बारिश थमने पर करीब दो बजे धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed