फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman clashed with profanity over molestation, villagers beat up

छेड़खानी पर शोहदे से भिड़ी महिला, ग्रामीणों ने पीटा

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman clashed with profanity over molestation, villagers beat up
नवाबगंज (बहराइच)। नित्य क्रिया के लिए जा रही एक महिला से शोहदे ने छेड़खानी की। इसके बाद वह जबरिया महिला को गन्ने के खेत में ले जाने लगा। इस दौरान महिला साहस दिखाते हुए शोहदे से भिड़ गई और शोर मचाने लगी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर से शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक शोहदा महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला ने समझाया तो नहीं माना और वह सुनसान जगह देखकर महिला का हाथ पकड़कर जबरिया गन्ने के खेत में ले जाने लगा।
विज्ञापन

इस पर महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। तभी ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि महिला की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक नय्यूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed