फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman beaten and her clothes torn, case filed three months ago

Bahraich News: महिला को पीटकर कपड़े फाड़े, तीन माह दर्ज हुआ केस

Wed, 20 Aug 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and her clothes torn, case filed three months ago
बहराइच। शेखदहीर गांव में दबंगों ने तीन माह पहले घर में घुसकर महिला को पीटा। बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ डाले। पति व परिजनों ने बीच बचाव किया तो लाठी-डंडों उनको भी पीटा। पीड़िता की अर्जी पर कोर्ट के आदेश पर अब एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन


शेखदहीर गांव निवासी पीड़िता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 मई 2025 की रात करीब 10 बजे पंचराम सहित नौ लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने पीड़िता को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान आरोपी प्रदीप और जगराम ने उसके कपड़े फाड़े और छेड़छाड़ की। हमले में उसके पति और चचिया ससुर को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने मेडिकल जरूर कराया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर अदालत की शरण ली। पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए जेएम बहराइच ने कोतवाली देहात पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed