फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wolf snatched baby from its mothe lap In Bahraich villagers started searching for it

UP: दूध पीते बच्चे को मां की गोद से खींच ले गया भेड़िया, चीख उठी महिला; आदमखोर की दहशत से घरों में दुबके लोग

Sat, 20 Sep 2025 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 02:39 PM IST
सार

बहराइच में दूध पीते बच्चे को भेड़िया उसकी मां की गोद से खींच ले गया। घटना से मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण जब तक पहुंचते, भेड़िया पलक झपकते ही जंगल में लोगों की आंखों से ओझल हो गया। ग्रामीण बच्चे की तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
wolf snatched baby from its mothe lap In Bahraich villagers started searching for it
जगंल में बच्चे को तलाशते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में कछार इलाके में भेड़िये का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह भेड़िया मां की गोद से तीन साल के मासूम को उठा ले गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन


घटना फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा गंधु झाला की है। यहां के निवासी रक्षाराम यादव का तीन वर्षीय पुत्र अंकेश अपनी मां सरला देवी की गोद में दूध पी रहा था। तभी अचानक भेड़िया आ धमका और पलक झपकते ही बच्चे को मां की गोद से खींचकर खेतों की ओर भाग निकला। 
विज्ञापन


इस पर मां की चीख निकल गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े। उन्होंने लाठी-डंडे लेकर भेड़िये का पीछा भी किया, लेकिन तब तक आंखों से ओझल हो गया। मासूम की तलाश जारी है। खबर लिखने तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर डीएफओ राम सिंह यादव, रेंजर ओंकारनाथ यादव और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे की तलाश में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। रेंजर ने बताया कि पगचिह्न के आधार पर भेड़िये की लोकेशन खोजी जा रही है। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

उधर, ग्रामीणों में वन विभाग की टीम के रवैये को लेकर नाराजगी है। आरोप है कि वन्यजीव हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी सिर्फ ड्रोन उड़ाने तक सीमित हैं, जबकि गांवों में लोगों की जान खतरे में है।


इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने बच्चों के साथ घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed