फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wolf attacks youth: Youth was returning from sugarcane field when wolf attacked chest and neck

युवक पर भेड़िये का हमला : गन्ने के खेत से लौट रहा था युवक, तभी सीने और गर्दन झपट्टा मारा

Tue, 07 Oct 2025 04:12 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 04:12 PM IST
सार

बहराइच में एक युवक पर भेड़िये ने हमला कर दिया। उसके सीने और गर्दन पर गहरे घाव हुए हैं। युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Wolf attacks youth: Youth was returning from sugarcane field when wolf attacked chest and neck
घायल को लेकर अस्पताल जाते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बहराइच के मंझारा तौकली गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक पर भेड़िये ने हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि युवक संभल भी नहीं सका। उसके सीने और गर्दन पर गहरे घाव हुए हैं। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दयालपुरवा गांव निवासी मिल्की राम (40) पुत्र दुजई मंगलवार दोपहर में घर से करीब 100 मीटर दूर गन्ने के खेत की ओर नित्यक्रिया के लिए गए थे। तभी गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे भेड़िये ने उन पर झपट्टा मार दिया। 
विज्ञापन


हमले में युवक के सीने और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ देखकर भेड़िया सरयू नदी की दिशा में कछार की झाड़ियों में भाग निकला। वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में भेड़िये की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ रामसिंह यादव ने बताया कि भेड़िये के हमले की सूचना मिलने के बाद टीम सक्रिय हो गई है। क्षेत्र में खोजबीन की जा रही है ताकि भेड़िये को पकड़ा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed