फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wild elephants

Bahraich News: सड़क पर पहुंचे जंगली हाथियों ने रोका आवागमन

Tue, 20 Feb 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 20 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की सड़कों पर अक्सर हाथियों का जमावड़ा होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के बिछिया-गिरजापुरी मार्ग पर शनिवार और रविवार रात को करीब दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड आ जाने से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।
विज्ञापन

इससे बिछिया से गिरजापुरी जाने-आने वालों के कई वाहन खड़े रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस समय कतर्नियाघाट में काफी संख्या में हाथी गेरुहा नदी के तट से निशानगाड़ा रेंज व सुजौली रेंज में विचरण कर रहे हैं। ये हाथी आसपास के गांवों में फसलों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। हाथियों के गांव के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के तीन झुंड विचरण कर रहे हैं। ये हाथी सुजौली, निशानगाड़ा व कतर्नियाघाट रेंज के जंगल में लगातार घूम रहे हैं। कई बार जंगल से निकलकर हाथी आसपास के खेतों और सड़क पर पहुंच जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर वनकर्मियों की टीम हाथियों को जंगल की तरफ भगाती है। इसके साथ ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। उन्हें हाथी को खदेड़ने के लिए पटाखे दागने के साथ अन्य उपायों के बारे में बताया जा रहा है।


निशानगाड़ा में तेंदुआ ने बकरी को बनाया निवाला
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में तेंदुओं के हमले थम नहीं रहे हैं। रविवार रात तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया। यह घटना निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम राजाराम टांडा में हुई। रात में छलांग लगाकर एक मकान में दाखिल हुए तेंदुए ने अन्दर आंगन में बंधी बकरी को निवाला बना लिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने शोर मचाकर तेंदुआ को जंगल की तरफ भगाया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम को दी। इसके बाद गांव पहुंचे वन रक्षक कौशल किशोर ने घटना की जांच की। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed