फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wild elephant attacks homestay

Bahraich News: जंगली हाथी का होम स्टे पर हमला

Sat, 13 Sep 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Wild elephant attacks homestay
कतर्नियाघाट में हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त फेंसिंग।   -संवाद
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के रमपुरवा गांव स्थित होम स्टे की बाउंड्रीवाल को बृहस्पतिवार रात हाथी ने निशाना बनाया। हाथी ने चेनलिंक फेंसिंग तोड़ दी और बाउंड्री पर लगे 11 आरसीसी पिलरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन



होम स्टे के मैनेजर मुजफ्फर सलमानी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे जंगल से आए हाथी ने चिंघाड़ते हुए पिलरों और फेंसिंग को तोड़ना शुरू किया। आसपास के ग्रामीणों और मैनेजर के हांका लगाने पर करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन



होम स्टे संचालिका कुमुद श्रीवास्तव ने वन विभाग को प्रार्थना पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है। लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।


डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांवों में जंगली हाथियों की सक्रियता बढ़ी है। इसको लेकर गजमित्रों की टीम को अलर्ट रहने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed