फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife and brother-in-law murdered husband

पत्नी व साढ़ू ने मिलकर की थी पति की हत्या

Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Wife and brother-in-law murdered husband
खैरीघाट पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। इमामगंज नहर के पास रस्सी से बंधे मिले शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी व साढ़ू ने की थी। युवक की पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसमें वह बाधा बन रहा था। इस बाधा को खत्म करने के लिए दोनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के भकुरहा बसंतापुर गांव निवासी परशुराम पुत्र आत्माराम का शव बीती 19 नवंबर को रस्सी से बंधा इमामगंज सरयू नहर के किनारे मिला था। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देश में घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई थीं। खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि परशुराम का पत्नी माया देवी से विवाद चल रहा था, जिससे काफी दिनों से वह अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान साढ़ू जगसेन गुप्ता ने अपनी साली का विवाह दूसरे से करा दिया। यह बात परशुराम को नागवार गुजरी और उसने अपने साढ़ू से शादी कराने को लेकर बातचीत की तो विवाद हो गया था। यह बात परशुराम की पत्नी व साढ़ू को बुरी लगी। दोनों ने मिलकर परशुराम को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और युवक की हत्या कर शव को बांधकर नहर के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद मुखबिर की सूचना पर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद
खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह ने बताया कि युवक का पत्नी से अवैध संबंध के आरोप में विवाद हुआ था। उसके बाद वह मायके चली गई थी। काफी प्रयास के बाद दोनों का तालमेल न बैठ पाने के कारण अलग-अलग रह रहे थे।

बिना तलाक के ही की थी दूसरी शादी
जांच के दौरान पता चला कि मारे गए युवक का अपनी पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। बिना तलाक के ही पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद से वह दोनों के बीच में बाधा बनने लगा था। जिसको हटाने के लिए साढ़् व युवक की पत्नी ने हत्या कर दी।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed