{"_id":"644bfb5b19e8ae99d907d3c5","slug":"well-done-brave-daughter-fought-with-leopard-for-mother-bahraich-news-c-13-1-206306-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शाबाश! मां के लिए तेंदुए से भिड़ गई बहादुर बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शाबाश! मां के लिए तेंदुए से भिड़ गई बहादुर बिटिया
Fri, 28 Apr 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची कतर्नियाघाट के कुरकुरी गांव में तेंदुए के हमले में घायल महिला। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय के बगल में छिपकर बैठा था, युवती के शौचालय की तरफ पहुंचते ही किया हमला
घायल महिला प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी मिहींपुरवा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के चहलवा गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे एक युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ घर के बगल बने शौचालय के बगल में छिपा था। हमला करते ही युवती ने शोर मचाया, तो युवती की बेटी व सास ने तेंदुए से संघर्ष कर उसके चंगुल से छुड़ा लिया। घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग स्थित कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा ग्राम पंचायत के कुरकुरी कुआं गांव निवासिनी पुष्पा देवी (31) पत्नी कन्हैयालाल शुक्रवार की सुबह सात बजे शौच के लिए घर के पीछे बने शौचालय की तरफ जा रही थी। तभी पास में ही मौजूद तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। पुष्पा के चिल्लाने पर पास में ही मौजूद उसकी बेटी दादी के साथ मिलकर शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष करने लगी। इसी दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेंदुए के चंगुल से पुष्पा को छुड़ा लिया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
घटना की सूचना तत्काल क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी को दी गई। मौके पर वन रक्षक अब्दुल सलाम व वाचर मन्नीलाल और विनोद सिंह पहुंचे। महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक पुष्पा के हाथ और कमर में घाव हो गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस से वाचर विनोद सिंह को घायल महिला के साथ भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमलों को देखते हुए वन कर्मी गश्त कर रहे हैं। वन कर्मी ग्रामीणों को जागरूक भी कर रहे हैं।