फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   welcome of lord ganesha

गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया

Thu, 17 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 17 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गुरुवार को पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मौका था गणेश चतुर्थी का, जिसके साथ ही दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


गाजे-बाजे केे साथ जुलूस निकालकर पूजा स्थलों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित की गईं। शाम में महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


इसके अलावा कई भक्तों ने अपने-अपने घरों में भी गणपति की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना शुरू की। हालांकि रात नौ बजे तक भद्रा के चलते कई जगहों पर देर रात प्रतिमाओं की नेत्र पटि्टका खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री गणेश भगवान की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ।

नानपारा रोड स्थित श्री बैरागी विहार आश्रम से मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा तक जुलूस निकाला गया। इसके बाद आचार्यों ने गणपति की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा और आरती कर भगवान को मोदक का भोग लगाया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राधारमन यज्ञसैनी, राजेंद्र गुप्ता, हरिकिशन, राजकमल गुप्ता, देवेंद्र त्रिपाठी, संतराम सिंह, अशोक सैनी, आदि मौजूद रहे।

मोहल्ला गुदड़ी स्थित श्री ज्वाला देवी मां मंदिर में नवयुवक श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र यज्ञसैनी, सीताराम यज्ञसैनी, करन जैन भानू, सचिन श्रीवास्तव, मयंक महेश्वरी, अमरनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शहर के मोहल्ला सखैयापुरा मेें, खत्रीपुरा स्थित मंदिर, वजीरबाग में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई।  भूपगंज बाजार में भी परंपरागत तरीके से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि मंहत मौनी बाबा ने पूजा अर्चना कर भगवान गणेश के आंखों से पट्टी हटाई। कार्यक्रम में आनंदबिहारी शुक्ला समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिसिया में इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर स्थित संतोषी माता मंदिर और चरसिया बाबा की कुट्टी पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।

लालबाग के राजा की छवि ब्राह्मणीपुरा में
मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिमा की तरह मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में स्थापित हुई भगवान गणेश की साढ़े तेरह फुट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है। अध्यक्ष राधारमन यज्ञसैनी ने बताया कि मुंबई के जिन कलाकारों की ओर से लालबाग की प्रतिमा निर्मित की जाती है, उन्हीं के द्वारा निर्मित प्रतिमा बहराइच में भी स्थापित कराई गई है।

कलश यात्रा के साथ गणेश पूजा आरंभ
मिहींपुरवा। श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति आजाद नगर मिहींपुरवा द्वारा गणेश पूजा महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कलश यात्रा में भगवान गणेश की झांकी आकर्षण चुराती रही।


समिति के पूजा पंडाल से कलश यात्रा शुरू होकर कस्बे का भ्रमण करते हुए बाबा जंगनाथ के मंदिर में जल भरने के बाद पूजा स्थल पर आकर समाप्त हुई। मुंबई के कारीगरों द्वारा निर्मित मूर्ति की स्थापना के दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश मदेशिया व कोषाध्यक्ष संतोष पोरवाल, पंडित नरेंद्र शुक्ला, संतोष जायसवाल, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed