{"_id":"665ccd96782bcae7430ade94","slug":"weather-is-pleasant-due-to-clouds-and-drizzle-mercury-drops-by-46-degrees-bahraich-news-c-98-1-slko1011-114759-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बादल व बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, 4.6 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बादल व बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, 4.6 डिग्री लुढ़का पारा
Mon, 03 Jun 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
पुरवा हवाओं के चलते 39 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को मिली फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। तराई में बीते कई दिनों से आग उगल रही सूरज की किरणों से रविवार को फौरी राहत मिली। सुबह आसमान घने बादलों की गिरफ्त में रहा और लगभग 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं। जिससे मौसम सुहाना हो गया और अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री लुढ़क कर 39 पहुंच गया। हालांकि दोपहर में धूप निकली, लेकिन तापमान में गिरावट से राहत रही।
तराई की आबो हवा में बीते 25 मई से शुरू हुआ नौतपा का असर देखने को मिल रहा था। नौतपा लगने के बाद से तराई भीषण गर्मी व लू की चपेट में थी और इससे 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। लेकिन रविवार की सुबह तराईवासियों के लिए राहत की सांस लेकर आई। लोगों को भोर पहर से ही होने वाली उमस भरी गर्मी से राहत मिली और ठंडी हवाओं ने लोगों का स्वागत किया। इस दौरान आसमान घने बादलों के आगोश में रहा। इस दौरान जिले के कुछ इलाकों में आसमान से राहत की बूंदें भी गिरीं। हालांकि कि बूंदें बारिश में तब्दील नहीं हो सकीं। दोपहर लगभग 12 बजे तक बादलों व हवाओं से लोगों को राहत रही। दोपहर बाद एक बार फिर धूप निकली, लेकिन उमस कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवाओं के चलते तापमान 4.6 डिग्री लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा।