फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   we will make bahraich a model district : CM

बहराइच को आदर्श जिला बनाएंगे : सीएम

Tue, 22 Dec 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 22 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। श्रावस्ती से निकलकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह के काजीपुरा स्थित आवास पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान बाहर ही समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध व बलरामपुर विधायक जगराम समेत कई नेता मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार करते रहे लेकिन मुख्यमंत्री ने बंद कमरे में परिवहन राज्यमंत्री के साथ बैठक की।

खाना खाया और फिर 29 मिनट में बाहर निकल आए। इस दौरान मुख्यमंत्री सिर्फ इतना बोले कि बहराइच को आदर्श जिला बनाएंगे। इसके लिए कवायद चल रही है। सड़कें चमक रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग से 55 मिनट देरी से बहराइच पहुंचे। यहां शहर के मोहल्ला काजीपुरा में परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह के आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आने की राह तकने वालों में प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध, बलरामपुर सदर के विधायक जगराम व अन्य स्थानीय नेता शामिल रहे।

मुख्यमंत्री 3:20 बजे परिवहन राज्यमंत्री के आवास पहुंचे लेकिन भारी भीड़ होने के चलते वह समाज कल्याण राज्यमंत्री व बलरामपुर विधायक को नहीं देख सके।

मुख्यमंत्री ने परिवहन राज्यमंत्री के घर पर बंद कमरे में 29 मिनट गुजारे। यहां उन्होंने जिले में पार्टी की ताकत व पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली के बारे में भी खाटी सपाइयों से जानकारी हासिल की।

इस दौरान चाय-नाश्ता और भोजन की औपचारिकता भी पूरी की। जिलाध्यक्ष रामतेज यादव व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव से भी मुलाकात की। इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को कुरेदा तो बोले व्यक्तिगत कार्यक्रम है।

बहराइच को आदर्श जिला बनाने की कवायद चल रही है। सड़कें चमक रही हैं। बिजली मिल रही है और क्या चाहिए। जिले का पूरा विकास किया जाएगा। 3:49 बजे मुख्यमंत्री हैलीपैड की ओर रवाना हो गए।


पुलिस लाइन के मंच पर भी नहीं गए सीएम

सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से रू-ब-रू होने के लिए पुलिस लाइन में हैलीपैड के निकट मंच तैयार किया था। मुख्यमंत्री से मिलने का सभी में जोश था लेकिन मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर न जाकर सीधे हेलीकाप्टर में बैठे और लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed