फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water stored on road due to rain

झमाझम बारिश से सड़कें लबालब

Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water stored on road due to rain
उमस और गर्मी का सामना कर रहे तराई वासियों को बारिश ने बुधवार को राहत दी। मंगलवार देर रात से शुरू हुई झमाझम वर्षा से बुधवार को मौसम खुशनुमा हो गया। शहर में बारिश ने लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ा दी है। सड़कें पानी से लबालब भर गई है।
विज्ञापन


इससे राहगीरों को मुश्किलों का समाना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की रोपाई का दौर शुरू हो गया। जिले में 32 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। मौसमविदों की मानें तो आगामी तीन दिनों तक वर्षा का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान किसान आसानी से धान की रोपाई कर सकते हैं। तराई के लोगों को पखवारे भर से वर्षा का इंतजार था। लेकिन बादल दगा दे रहे थे। मंगलवार शाम से मौसम अंगड़ाई ले रहा था। रात 11 बजे के आसपास बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ और फिर तराई में मानसून ने दस्तक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात शुरू हुई मानसूनी वर्षा का दौर बुधवार को पूरे दिन जारी रहा। सुबह झमाझम बरसात के बाद पूरे दिन बूंदाबांदी और बौछारें रुक-रुक कर पड़ती रहीं। ऐसे में शहर के साथ कस्बे और ग्रामीण अंचलों का जनजीवन तो अस्तव्यस्त दिखा।

लेकिन उमस गर्मी से बेहाल जिले के लोगों को काफी सुकून महसूस हुआ। किसानों के चेहरे खिल गए। रात में हुई वर्षा से सुबह धान के खेत लबालब दिखे। ऐसे में पहले से तैयारी कर चुके किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी।


किसानों का कहना है कि मानसूनी वर्षा उनके लिए अमृत साबित हुई है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रात से शुरू हुई वर्षा के साथ ही मानसून ने तराई में दस्तक दे दी है। मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed