फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Watchman killed

चौकीदार की गला दबाकर हत्या

Tue, 16 Feb 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Watchman killed
बहराइच। सिकंदरपुर गांव निवासी चौकीदार मंगलवार सुबह ड्यूटी पर थाने में जाने के लिए घर से निकला था। कुछ घंटों बाद गांव में नहर के किनारे बाग में एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चौकीदार की पत्नी ने गांव की एक महिला पर अवैध संबंध के चलते हत्या कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंदरपुर निवासी इंदल (45) गांव का चौकीदार था। इंदल मंगलवार सुबह ड्यूटी के लिए साइकिल से थाने जाने को घर से निकला था। मगर कई घंटे बाद भी वह थाने नहीं पहुंचा। दोपहर एक बजे नहर के किनारे मनीराम त्रिवेदी के बाग में एक पेड़ पर इंदल का शव लटका मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। गला दबाने का भी निशान था। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने मृतक चौकीदार इंदल की पहचान की। इसके बाद ग्रामीणों ने हरदी पुलिस को मामले से कराया। उपनिरीक्षक राजेश दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगर पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि इंदल की पत्नी धनपता ने तहरीर देकर अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या की बात कही है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed