फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Watching live broadcast from Kedarnath Dham started cheering

केदारनाथ धाम से सीधा प्रसारण देख लगे जयकारे

Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Watching live broadcast from Kedarnath Dham started cheering
बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक करतीं सदर विधायक, डीएम व अन्य। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दर्शन, पूजन एवं आदि गुरू शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण का सजीव प्रसारण जिले के कई स्थानों पर हुआ। सजीव प्रसारण के दौरान विधायक, डीएम व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ विधायक व अधिकारियों ने रुद्राभिषेक भी किया। भजन-कीर्तन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ प्रभुत्व नागरिक, संतगण आदि को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जमकर जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

शहर के श्री देवी गुल्लाबीर मंदिरध्राम जानकी मंदिर में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने पार्टी पदाधिकारियों सुरेश गुप्ता, रणविजय सिंह, नन्हेलाल लोधी, गौरव वर्मा, श्रीनाथ शुक्ल, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, दीपक सत्या व श्रद्धालुओं के साथ रुद्राभिषेक किया। शिवपुर ब्लॉक के रामपुर धोबियाहार के बुढ़वा बाबा मंदिर में सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने समाजसेवी व श्रद्धालुओं के साथ रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर के सिद्धनाथ मंदिर में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महाराज, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, अशोक जायसवाल, शिवम जायसवाल व श्रद्धालुओं के साथ रुद्राभिषेक किया। पयागपुर सोहरियावां के झारखंडी मंदिर में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने पार्टी पदाधिकारी व श्रद्धालुओं के साथ रुद्राभिषेक किया। इसी प्रकार महसी महाराजगंज के राम जानकी मंदिर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed