फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Warning of boycott of work if electrical workers do not receive salaries

Bahraich News: विद्युत कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 17 Jan 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Warning of boycott of work if electrical workers do not receive salaries
बहराइच। बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कैसरगंज सर्किल के कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में वेतन खाते में भेजने की मांग की है। मांगे पूरी न होने पर सभी ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोस्वामी ने कहा कि मंडल कार्यालय पर गत 12 दिसंबर 2024 आंदोलन के दौरान तत्कालीन अधीक्षण अभियंता ने बहराइच, नानपारा व कैसरगंज के एक्सईएन व ग्लोबल कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर और संगठन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता की थी। इस दौरान तत्कालीन अधीक्षण अभियंता ने निष्कासित कर्मचारियों को बहाल करते हुए तीनों खंड के अधिकारियों व कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर को कर्मचारियों का वेतन देने का निर्देश दिया था लेकिन खंड कैंसरगंज के कुछ लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों की उदासीनता से कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता से कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में एक सप्ताह में भेजने की मांग की है। मांगे पूरी न होने से सभी ने 23 जनवरी को 10 बजे अस्पताल चौराहा स्थित मंडल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष नफीस अहमद, जिला मंत्री जयनंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed