फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   voting officer died during election duty

मतदान अधिकारी की हार्टअटैक से मौत

Fri, 09 Oct 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 09 Oct 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। विकासखंड शिवपुर के अरनवा मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे मतदान अधिकारी हरेंद्र सिंह (54) की हार्ट पड़ने से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द उठने पर उन्हें सीएचसी ले जाया जा रहे था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे से केंद्र पर 40 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बहराइच वन प्रभाग के बाबागंज स्थित वन डिपो कार्यालय पर हरेंद्र सिंह पुत्र हरिद्वार की तैनाती स्केलर के पद पर थी। वह मूलरूप से बलिया जिले के किडखिरा रोड बेलथरा के निवासी थे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में हरेंद्र की ड्यूटी मतदान अधिकारी के रूप में लगाई गई थी। शुक्रवार को हरेंद्र शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय अरनवा केंद्र पर तैनात थे। मतदाताओं का नाम सूची में देखकर उन्हें मतपत्र का वितरण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11:20 बजे के आसपास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। पीठासीन अधिकारी ने आराम करने की सलाह दी। काम खुद संभाल लिया लेकिन इसी दौरान दर्द असहनीय हो गया।

इस पर 108 सेवा की एंबुलेंस बुलाकर तत्काल हरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने हरेंद्र का परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।


मतदान अधिकारी के मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि हरेंद्र के परिवारीजनों को निर्धारित अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी। सूचना पर हरेंद्र के परिवारीजन बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed