फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   voting in chittaura will be in two shift

जिला पंचायत सदस्य के लिए चित्तौरा में दो चरण में वोटिंग

Tue, 22 Sep 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 22 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। जिला पंचायत सदस्य के तीन वार्ड का हिस्सा विकासखंड चित्तौरा के हिस्से में आ रहा है। इसके चलते यहां दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। इसके संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि पहले चक्र में वार्ड नंबर 21 से 33 तक के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चक्र में वार्ड नंबर 49 से 64 का मतदान 13 अक्तूबर और वार्ड नंबर एक से बीस तक में मतदान 17 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


पहले चक्र के वार्ड नंबर 34 का हिस्सा तेजवापुर और चित्तौरा, दूसरे चक्र के वार्ड नंबर 48 का हिस्सा हुजूरपुर और चित्तौरा और तीसरे चक्र के वार्ड नंबर 39 का हिस्सा रिसिया और चित्तौरा में है। जबकि चौथे चरण में चित्तौरा में मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आंशिक क्षेत्र होने के कारण चौथे चक्र के तहत वार्ड नंबर 35 से 47 के लिए होने वाले 29 अक्तूबर के मतदान के साथ ही इन तीनों आंशिक क्षेत्र का मतदान भी कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि हालांकि नामांकन से लेकर अन्य प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके संबंध में अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed