फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers jammed the highway by placing bodies on it

ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 10 Dec 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed the highway by placing bodies on it
रुपईडीहा में हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। युवक की ट्रक से कुचलकर हुई मौत से गुस्साए परिवारीजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाइवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चकिया रोड निवासी इरफान (18) पुत्र ढुन्नू बुधवार की शाम बाजार से घर जा रहा था। तभी गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर पहुंचे और रुपईडीहा-नेपाल राजमार्ग को जाम कर दिया। लोग शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप था कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं मुआवजा भी नहीं दिया गया है। हाइवे पर जाम की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, अमित तिवारी आदि मौके पर पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया गया, जिसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। इससे हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed