{"_id":"5d598b298ebc3e89d006865d","slug":"villagers-demonstrated-bahraich-news-lko4768674115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हुजूरपुर के पठार गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने पर प्रदर्शर्न करते ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
रानीपुर (बहराइच)। पिपरिया महिपाल के पठार गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर दो माह पूर्व फुंक गया था। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करायी, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन एक्सईएन को भेजा। दो माह से बिजली न मिलने से करीब दो हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया महिपाल के मजरा पठार में पांच माह पूर्व प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण किया गया था। ग्रामीणों को कनेक्शन देकर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इसके बाद सप्लाई शुरू की गई, लेकिन दो माह पूर्व अधिक भार व ट्रिपिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र रंजीतपुर में प्रार्थना पत्र दिया। फोन से भी अवगत कराया, लेकिन शिकायत के बाद भी दो माह बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शिवनारायन, सुंदर, मंगल, तिलक की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए पावर कॉर्पोरेशन के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यदि तीन दिन में ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल होने से दो माह से दो हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। इस मौके पर बाबू, बच्चन, तारा देवी, राधिका, लल्ली, मालती, ननकी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।