फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers demonstrated about problems

समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated about problems
जरवल विकास खंड के हरचंदा उत्तरी चौराहे पर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। हरचंदा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में जर्जर तार, सड़क, नलकूप आदि की समस्या कई दिनों से बनी है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर पुन: आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरचंदा के उत्तरी क्षेत्र में इसरार अहमद उर्फ पप्पू की अगुवाई में 11 गांवों के ग्रामीण चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान इसरार अहमद ने कहा कि हरचंदा उत्तरी से मार्ग का निर्माण लगभग 15 वर्ष पूर्व हरना उनौरा, कुरमौरा आदि गांव को जाने के लिए कराया गया, जिसकी दूरी लगभग दो किलोमीटर है। उक्त मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी होती है। पूर्व शिक्षक आसिफ खान ने कहा कि गांव में 1950 और 1982 के दौर में विद्युतीकरण किया गया था, लेकिन अब गांव में लगे हुए विद्युत तार काफी जर्जर हो गए हैं, जिससे जर्जर तारों के गिरने से हादसे होने की संभावना है। इसलिए तत्काल इन सभी जर्जर विद्युत तारों को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में 11 हजार विद्युतीकरण की लाइन के नीचे जाल लगाने की भी मांग की। हरचंदा निवासी जकी खान ने हरचंदा उत्तरी के कुछ मोहल्लों में नालियों के निर्माण की मांग की। तस्लीम खान ने कहा कि वर्षों पूर्व गांव में सिंचाई करने को राजकीय नलकूप स्थापित कराने के लिए सर्वे किया गया था, लेकिन अभी तक राजकीय सिंचाई नलकूप की स्थापना नहीं हो पाई है। जिससे किसानों को प्राइवेट साधनों से सिंचाई करनी पड़ती है।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणोें ने मुख्यमंत्री व डीएम को ज्ञापन भेजा, जिसमें समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर सैयद खान, महफूज शाह, साकिर खान, रोशन अली शाह, सुफियान, सालिकराम यादव, शिवकुमार गौतम, संतराम यादव, कछेद यादव, मुनेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व शिक्षक रज्जब अली, मुस्तैद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed