{"_id":"6789548de32cc84af30e5d47","slug":"villager-crushed-by-speeding-car-died-on-the-spot-bahraich-news-c-98-1-slko1011-125375-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ग्रामीण को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ग्रामीण को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत
Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दूध लेकर डेयरी जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलुई निवासी बुधराम गुप्ता (50) दूध का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार शाम वह साइकिल से दूध लेकर सेमरियावा स्थित दूध डेयरी जा रहे थे। इस दौरान इकौना से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बुधराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।