फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Veterinary hospital's electricity cut due to four lakh bills outstanding

चार लाख बिल बकाये पर पशु चिकित्सालय की बिजली काटी

Wed, 02 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Veterinary hospital's electricity cut due to four lakh bills outstanding
पयागपुर (बहराइच)। पावर कार्पोरेशन और विजिलेंस विभाग की टीम ने बुधवार को नवनिर्मित तहसील परिसर में छापा मारा। यहां पर ठेकेदार की ओर से अवैध कनेक्शन से विद्युत सप्लाई ली जा रही थी। इस पर टीम ने कागजात उपलब्ध कराने को कहा। कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं चार लाख रुपये बकाया होने पर पशु चिकित्सालय का कनेक्शन काट दिया गया। टीम ने एक शराब की दुकान का मीटर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पयागपुर तहसील परिसर में बुधवार को अधिशासी अभियंता नंदलाल, एसडीओ पवन कुमार, विजिलेंस टीम प्रभारी लल्लूराम रावत व पवन साहनी की टीम ने छापा मारा। यहां पर गल्लामंडी में अवैध तरीके से ठेकेदारों की ओर से बिजली का कनेक्शन दिया गया था। छापे के दौरान 10 किलो वाट का लोड पाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कनेक्शन के कागज मांगे तो सभी ने कहा कि ठेकेदार के पास हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि कागजात मिलने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विकास खंड मुख्यालय में स्थित पशु चिकित्सालय में छापा मारा गया। यहां पर चार लाख रुपया का बकाया मिलने पर बिजली का कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने कोट बाजार स्थित बियर की दुकान पर कनेक्शन की जांच की। यहां पर मीटर खराब मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए मीटर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed