फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vehicles crawled on the highway in dense fog, cold increased melting

Bahraich News: घने कोहरे में हाईवे पर रेंगे वाहन, ठंड ने बढ़ाई गलन

Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled on the highway in dense fog, cold increased melting
बहराइच में रविवार को सुबह छाया कोहरा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नववर्ष पर पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह के समय पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा और सड़कों पर दृश्यता बहुत कम रही। जिसके चलते नए वर्ष की खुशियां मनाने जाने वाले वालों लोगों के वाहनों की रफ्तार थमी रही। मुख्य मार्गों पर जहां दृश्यता 30 मीटर रही तो वहीं शहरी क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर रही। घने कोहरे के चलते कई लोगों को अपनी यात्रा को टालनी पड़ी। घने कोहरे के चलते जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेट तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। जो पूर्व की अपेक्षा दो सेंटीग्रेट ज्यादा रहा, लेकिन घने कोहरे के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नए साल का पहला दिन हर कोई परिवार व दोस्तों के साथ खास जगह पर जश्न के साथ मनाना चाहता है। लेकिन नए साल के पहले दिन तराई का पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। जिसने लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। घने कोहरे के चलते मार्गों पर दृश्यता काफी कम रही, जिसके चलते कई लोगों को अपनी यात्रा टालनी पड़ी और उन्हें शहर में ही नव वर्ष की खुशियां मनाते देखा गया।
विज्ञापन

शहर के मेवातीपुरा निवासी पीयूष कुमार ने बताया कि नव वर्ष की खुशियों पर उन्होंने बच्चों संग लखनऊ जाने का मन बनाया था। उन्होंने परिवार संग लखनऊ जाने की सारी तैयारियां भी कर ली थीं। लेकिन सुबह से शुरू हुए भीषण कोहरे के चलते उन्होंने अपनी यात्रा टाल दी और मजबूरन परिवार संग घर पर ही नया साल मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ब्राह्मणीपुरा निवासी मोहित ने बताया कि उन्होंने दोस्तों संग मित्र राष्ट्र नेपाल जाने की योजना बनाई थी। उन्होंने चीसापानी के लिए वाहन बुक करवाया था, लेकिन भीषण कोहरे के चलते उनको यात्रा टालनी पड़ी। नई बस्ती निवासी रामेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दोस्तों संग श्रावस्ती जाने की योजना बनाई थी, लेकिन मौसम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और उन्होंने शहर के रिसिया पार्क में नव वर्ष की खुशियां मनाईं।
शनिवार की अपेक्षा दो डिग्री अधिक रहा तापमान
तराई में शनिवार की अपेक्षा नववर्ष के दिन रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक रहा। शनिवार को जहां जिले का तापमान आठ डिग्री सेंटीग्रेट रहा तो वहीं रविवार को तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। लेकिन शनिवार की अपेक्षा रविवार को कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहा। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। रविवार को कोहरे के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर दृश्यता 30 तो वहीं शहरी क्षेत्र में 50 मीटर रही। जिसके चलतें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आधे घंटे की देरी से पहुंची रोडवेज बसें
कोहरे का असर ट्रेन व रोडवेज बस का संचालन पर भी देखने को मिला। सुबह के पहर गिरे भीषण कोहरे के चलते गोंडा से बहराइच आने वाली डेमो ट्रेन लगभग 10 मिनट की देरी से पहुंची। रिसिया के इंदिरा नगर निवासी रेल यात्री रमेश शुक्ला ने बताया कि वह सुबह गोंडा से बहराइच के लिए निकले थे, लेकिन कोहरे के चलते लगभग 15 मिनट की देरी से बहराइच पहुंचे। कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़क मार्ग पर देखने को मिला। रोडवेज बसें लगभग 30 मिनट से 40 मिनट की दूरी पर बहराइच पहुंचीं। बाराबंकी से बहराइच आ रहे शहर के रायपुर राजा निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में जहां वह ढाई घंटे में बहराइच पहुंच जाते थे, कोहरे के चलते रविवार को वह लगभग सवा तीन घंटे में बहराइच पहुंचे हैं।

गेहूं को होगा फायदा, आलू व सरसों का ध्यान दें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र प्रथम के प्रभारी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेट तो वहीं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। वहीं सुबह से लेकर शाम तक पूरा जिला कोहरे की घनी चादर में लिपटा नजर आया। जो गेहूं की फसल के लिए फायदे मंद साबित होगी। ठंड के चलते गेहूं में प्रसार होगा और फसल कल्ला लेगी। वहीं आलू, टमाटर व सरसों के लिए पाला नुकसानदायक हो सकता है। किसान भाई पाले के प्रकोप से फसलों को बचाने के लिए खेत में नमी बनाए रखें और खेत के आसपास धुआं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed