फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vegetable vendor killed after being hit by a school bus

Bahraich News: स्कूल बस की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत

Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor killed after being hit by a school bus
हादसे में घायल छात्र व दुर्घटना के बाद खड़ी बस।
पयागपुर/खैरीघाट। जिले में बृहस्पतिवार को हुए दो सड़क हादसों में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। विशेश्वरगंज के शेखापुर देवरिया निवासी रामदेव (40) के भाई की सब्जी की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर रामदेव बाइक से मंडी गए थे। वहां से एक कैरेट टमाटर खरीदकर लौटते समय गोंडा-बहराइच मार्ग पर इंद्रापुर गांव के पास सामने से आ रही स्कूल बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। वहां ईएमओ डॉ. कविता चौधरी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय रामदेव ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, खैरीघाट के बरुही निवासी प्रदीप (14) बृहस्पतिवार सुबह कक्षा नौ की परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। स्कूल से कुछ दूर एक ई-रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है।

हादसे में घायल छात्र व दुर्घटना के बाद खड़ी बस।

हादसे में घायल छात्र व दुर्घटना के बाद खड़ी बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed