फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vaishnavi in high school and garima district topper in intermediate

हाईस्कूल में वैष्णवी व इंटर में गरिमा जिला टॉपर

Fri, 09 Jun 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 09 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi in high school and garima district topper in intermediate
रिजल्ट देख खु्शी जताते मेधावी - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शुक्रवार को दोपहर में घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम जानकर जिले के मेधावी खुशी से उछल पड़े। जिले का परीक्षाफल 91 फीसदी रहा। बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा वैष्णवी पाठक 90.8 अंक अर्जित कर जिले में अव्वल रहीं।
विज्ञापन


वहीं, रामनरायन खजुरी इंटर कॉलेज पयागपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा गरिमा त्रिपाठी ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। परीक्षाफल जानने के लिए दोपहर से शाम तक साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ उमड़ती रही। किसी ने मिठाई खिलाकर तो किसी ने माला पहनाकर खुशी का इजहार किया। मेधावियों के घर पर जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार दोपहर में एक साथ घोषित हुआ। परीक्षाफल देखने के लिए परीक्षार्थी साइबर कैफे पर उमड़ पड़े। हर छात्र अपना परीक्षाफल जानने के लिए उत्सुक दिखा, लेकिन सर्वर  डाउन होता रहा, जिससे छात्र बेचैन रहे। हालांकि करीब एक बजे जब कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम आने लगे तो परीक्षाफल देख छात्र खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रकाश इंटर कॉलेज पयागपुर, बिंदेश्वरी प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज राजीचौराहा, बाल शिक्षा निकेतन, सैनिक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, एकेएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कमलादेवी पब्लिक इंटर कॉलेज, सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज, पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज कैलाशनगर, सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 37207 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 7222 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 30038 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। जबकि इंटरमीडिएट में 27466 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3846 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। 23620 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 91 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी पाठक ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ ए1 ग्रेड हासिल किया। वह जिले में अव्वल रही। वहीं, रामनरायन खजुरी इंटर कॉलेज पयागपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा गरिमा त्रिपाठी ने 93.6 अंक हासिल कर जिले में टॉपर की सूची में नाम दर्ज कराया। 


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस बार विज्ञान और गणित वर्ग के छात्रों ने बाजी मारी है। मेधावी अपना परीक्षा परिणाम देख खुशी से उछल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed