फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vacher hurriedly ran looking tiger, wounded

झाड़ियों में बाघ देख हड़बड़ी में भागा वाचर, घायल

Sun, 27 Dec 2015 10:21 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के भ्रमण पर आए लखनऊ के सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी के सेवा भाव के लिए एक वन वाचर की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार शाम को वाचर लघुशंका के लिए निशानगाड़ा वन विश्राम गृह भवन के पीछे गया तभी उसे बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी। वहां झाड़ियाें में बाघ देखकर वाचर को हड़बड़ी में वहां से भागते समय भवन से टकरा जाने से काफी चोट लग गई। उसके सिर, कंधे और हाथ में काफी चोटें आने पर मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।   
विज्ञापन


प्रदेश के सूचना आयुक्त पंचायत जावेद उस्मानी क्रिसमस के मौके पर भ्रमण के लिए कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र आए हुए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। ऑनलाइन बुकिंग के तहत सूचना आयुक्त को निशानगाड़ा वन विश्राम गृह आवंटित हुआ था। यहीं पर वह ठहरे हुए थे। शनिवार शाम को सूचना आयुक्त की मेजबानी के लिए तैनात वन विभाग का वाचर बिरजू (50) लघुशंका के लिए विश्राम गृह के पीछे झाड़ियों के पास गया। तभी उसे बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी। बिरजू जान बचाने के लिए भागा, लेकिन जल्दबाजी में वह विश्राम गृह की दीवार से टकराकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed