फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncontrollable vehicle snatched father's shadow from the head of three children

Bahraich News: बेकाबू वाहन ने तीन बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

Mon, 12 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 12 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable vehicle snatched father's shadow from the head of three children
बहराइच। कोतवाली नानपारा के नानपारा-इमामगंज मार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। राहगीरों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी पवन कुमार (42) रविवार को नानपारा गए थे। रात लगभग 10 बजे लौटते समय नानपारा-इमामगंज मार्ग पर वन चौकी के पास उसकी बाइक में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से पवन दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसे सीएचसी नानपारा भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

मृतक के बड़े बेटे जयप्रकाश (20) ने बताया कि वाहन चालक की चूक ने उन्हें अनाथ कर दिया। जयप्रकाश ने बताया कि वह तीन भाई है। प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed