फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncontrollable car hangs in the pit, the driver narrowly escaped

बेकाबू कार गड्ढे में लटकी, बाल-बाल बचा चालक

Sun, 18 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car hangs in the pit, the driver narrowly escaped
चित्तौरा (बहराइच)। चिलवरिया पुलिस चौकी के निकट रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरे गड्ढे में जाकर लटक गई। चालक अंदर फंस गया। पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर नई बस्ती निवासी लालजी पुत्र श्यामसुंदर रविवार को किसी काम से बहराइच आ रहे थे। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर चिलवरिया पुलिस चौकी के निकट अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार हाईवे से नीचे उतर कर एक पानी भरे गहरे गड्ढे में जाकर लटक गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज वीपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से चालक को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वाहन को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गड्ढे में कार जाने पर पानी भरा होने के कारण बड़ा हादसा होने की संभावना थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed